फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women held exhibition of handmade products

Bilaspur News: महिलाओं ने लगाई हस्त निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी

Thu, 09 Nov 2023 04:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Women held exhibition of handmade products
-दिवाली के उत्पादों सहित खाने के भी लगाए गए हैं स्टाल
विज्ञापन

दिवाली हाट स्टाल का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिवाली महापर्व के अवसर पर घुमारवीं में स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए दिवाली हाट स्टाल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन नगर परिषद घुमारवीं और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया।

स्टॉल में महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा गया है, ताकि महिलाओं के कौशल को बढ़ाने के साथ उन्हें विभिन्न आय सृजन के अवसरों से भी जोड़ा जा सके। दिवाली तक चलने वाले इस स्टॉल में महिलाओं ने अपने विशिष्ट उत्पादकों के सहारे अपने हस्त निर्मित उत्पादों को लुभावना लुक दिया है। इसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए झूमर, तिलक दानी विभिन्न प्रकार के अचार, नमकीन, ऊन से बने उत्पाद, झालर, डोरिया, दिये और दिवाली उत्सव के लिए विभिन्न सजावटी वस्तुओं को प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए रखा गया है। महिलाओं ने अपने इन विशिष्ट उत्पादों को विशेष और खास प्रकार का लुभावना लुक प्रदान किया है। इस मौके पर महिलाओं द्वारा खाने पीने का स्टॉल भी लगाया गया है। इसमें कुल्लू का प्रसिद्ध सीडू, टिक्की, समोसा, चने, चाट पापड़ी और अन्य खाद्य पदार्थ रखे गए हैं। लोगों को भी महिलाओं द्वारा बनाए गए अचार, नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री और दिवाली के अवसर पर घर में सजावट के लिए रखा गया सामान खूब भा रहा है। यही कारण है कि महिलाओं द्वारा बनाए गए इन हस्त निर्मित उत्पादों पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की परियोजना प्रबंधक वंदना लखनपाल ने बताया कि दिवाली जैसे बड़े पर्व यह स्टॉल इस बात का सूचक हैं कि सरकार हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए उत्प्रेरक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed