फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women doing excellent work were honored

Bilaspur News: बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work were honored
झंडूता की ग्राम पंचायत जेजवीं में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित खंड स्तरीय कार्
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेड़ी छंजोटी में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

-महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज निर्माण में निभाएं भूमिका : विवेक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जेजवीं के गांव खेड़ी छंजोटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता सीडीपीओ पवन कुमार ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर आंगनबाड़ी केंद्र कुठेड़ा-3 की कार्यकर्ता सीमा देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुलोचना देवी, कुसुमलता , अनीता, नीना देवी, मीनू देवी सहित अन्य महिलाओं को भी उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विवेक कुमार ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। कहा कि महिलाएं परिवार के साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विवेक कुमार ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया और कहा कि वे एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। कहा कि प्रदेश सरकार ने 1500 रुपये की सम्मान राशि देने के अपने वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है। इसके अलावा, सुख आश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों के लिए भी सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिससे वे सुरक्षित और संरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed