फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women died suspecious condition

महिला की संदिग्धावस्था में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
women died suspecious condition
केमरी (रामपुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लखीमपुर भीखा निवासी टिंकू खेती किसानी के साथ ही रुद्रपुर की फैक्टरी में नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात टिंकू की पत्नी विमला देवी (30) अपने घर में थीं। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने उन्हें बताया कि रात करीब एक बजे विमला देवी की अचानक हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विमला देवी के पिता सत्यपाल निवासी ग्राम ठिरिया थाना मीरगंज जिला बरेली जिला अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि सत्यपाल ने थाने पहुंचकर उन्हें सूचना दी कि उनकी पुत्री की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। वह अपनी पुत्री का पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु का कारण जानना चाहते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। फिर भी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतका की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व टिंकू से हुई थी। उनके एक बेटा भी है। महिला की मौत से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed