फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman injured in collision with unknown vehicle, admitted to AIIMS

Bilaspur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल, एम्स में भर्ती

Tue, 01 Oct 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in collision with unknown vehicle, admitted to AIIMS
- फोरलेन पर ऋषिकेश में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के ऋषिकेश में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार सोमवार रात को ऋषिकेश में फोरलेन पर एक महिला घायल अवस्था मिली। आसपास उसका सामान भी बिखरा पड़ा था। फोरलेन की रेलिंग पर किसी बड़ी गाड़ी के टायरों के रगड़ के निशान भी थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे निजी गाड़ी से एम्स बिलासपुर पहुंचाया। घायल महिला की पहचान मीना देवी निवासी गांव भटेड़ डाकघर ऋषिकेश तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed