{"_id":"679104f7471ea3e6a10d983f","slug":"woman-injured-in-car-collision-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-130764-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कार की टक्कर से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कार की टक्कर से महिला घायल
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के पास सड़क पार करते हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के कॉलेज चौक के पास कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला के साथ एक छोटी बच्ची थी जो बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हादसा बुधवार शाम को हुआ। कॉलेज चौक के पास शिमला-धर्मशाला हाईवे पर ओवरटेक कर रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के शरीर कई जगह चोट आई है। महिला की पहचान सोमा देवी पत्नी स्वतंत्र सिंह निवासी लुहनू खारियां जिला बिलासपुर के रूप हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।