फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman gives birth to three children in regional hospital

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Tue, 13 Aug 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to three children in regional hospital
- एक लड़की, दो लड़के, मां और बच्चे स्वस्थ
विज्ञापन

-डॉ. अनुपम ने कराई सफल डिलीवरी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और अभी अस्पताल में ही हैं।

कोठीपुरा के गांव नई सारली निवासी अल्का (27) और सुरेश कुमार के घर में एक साथ तीन खुशियां आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा ने तीनों बच्चों की सफल डिलीवरी कराई है। यह डिलीवरी सिजेरियन से हुई है। परिजन बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। क्षेत्रीय अस्पताल में यह दूसरा मामला है जब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि उनके 22 साल के कॅरियर में यह दूसरा मामला है, जब तीन बच्चों की डिलीवरी एक साथ हुई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी इसी तरह तीन बच्चों की डिलिवरी क्षेत्रीय अस्पताल में हुई थी। शुक्रवार को अस्पताल में ही महिला की सफल डिलीवरी हुई है। तीनों बच्चों के जन्म में एक-एक मिनट का अंतर है। पहले नंबर पर लड़का, दूसरे पर लड़की और तीसरे पर लड़का है। बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभी उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है, जहां पर उनकी देखभाल की जा रही है। बच्चों के पिता सुरेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता अल्का गृहिणी हैं। सुरेश ने बताया कि 1 अगस्त को वह अपनी पत्नी को क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे और शुक्रवार सुबह उसकी सफल डिलिवरी हुई है। डॉ. अनुपम की देखरेख में ही शुरू से महिला की जांच हुई है और उन्होंने ही सफल डिलीवरी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed