{"_id":"637672708d82a6183e5807ae","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-bilaspur-news-sml428122558","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को खलसाय गांव की मीना देवी (48) ने घर की छत पर दुपट्टे का फंदा लकड़ी की कड़ी से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। पति गांव में किसी काम से गया हुआ था, जबकि महिला की सास झंडूता दवाई लेने गई थी, उसका बेटा घास लेने गया हुआ था। घटना की सूचना नखलेहड़ा पंचायत के उपप्रधान जगदीश ने दोपहर बाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कार्यकारी थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
वारदात का पता चलते ही जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि खलसाय गांव में एक महिला ने घर पर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।