फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   woman commited sucied

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
woman commited sucied
मौके से मिला सुसाइड नोट, दो माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना की ग्राम पंचायत औहर के गांव औहर में नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला है। घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका की पहचान प्रियंका (20) पत्नी अजय शर्मा निवासी गांव औहर के रूप में हुई है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। सास रिश्तेदारी में गई थी, जबकि पति काम से बाहर गया था। घर पर आए गांव के एक व्यक्ति ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई भी जवाब नहीं मिला। उक्त व्यक्ति ने घर के भीतर जाकर देखा तो मृतका पंखे से दुपट्टे के साथ लटकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। सुसाइड नोट में सॉरी लिखकर अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed