फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman assaulted in Balhi Mareta, report filed

Bilaspur News: बल्ही मरेटा में महिला के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in Balhi Mareta, report filed
-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के बल्ही मरेटा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने दो व्यक्तियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि इसकी जेठानी ने इसे फोन कर बताया कि नीचे आपने जो नाले में पाइप लगाई हुई है वहां से पाइप को खींचने व तोड़ने की आवाज आ रही है। इस पर वह वहां गई जहां पर पाइप टुल्लू पंप से पानी उठाने के लिए लगाई गई थी। पाइप को तोड़ मरोड़कर रास्ते के साथ नीचे को फेंका हुआ था। इसके बाद वह मंदिर के पास स्थित बावड़ी के पास गई। वहां पर इसके गांव के दो व्यक्ति खड़े थे। उसने उनसे पूछा कि हमारी पाइप किसने तोड़ी है। इतना कहते ही दोनों ने इसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। इसके बाद पति और जेठानियां भी वहां पर आईं और मारपीट से इसे बचाया। इन लोगों ने पति व जेठानी के साथ भी हाथापाई की। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed