फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wires hanging from poles in Sunhani are inviting accidents.

Bilaspur News: सुन्हाणी में खंभों से लटके तार दे रहे हादसों को न्योता

Thu, 28 Sep 2023 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Wires hanging from poles in Sunhani are inviting accidents.
- विभाग को अवगत कराने के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के सुन्हाणी गांव में जगह-जगह खंभों पर बेतरतीब ढंग से लटके विद्युत तार हादसे का सबब बन सकते हैं। बाजार के कई वार्डों से लेकर मुख्य बाजार में यह तार लटके हुए हैं। खंभों से घरों को जाने वाली सर्विस तार की भी जमीन से पर्याप्त ऊंचाई नहीं है।

गांव के हंसराज, पवन कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण तार टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते है। उन्होंने बताया कि गत रात को भी तार टूटकर सड़क के बीचों-बीच में गिर गया। इसके चलते उनके घरों में बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग को कई बार तारों को ऊंचा करने के लिए गुहार लगा चुके हैं। विभाग ने कई माह बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने इसकी शिकायत 1100 नंबर पर भी की है। इसके बावजूद विद्युत तार हरे पेड़ों में से गुजरते हुए सड़क के ऊपर लटके हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनको तारों की मरम्मत भी खुद ही करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया विभाग को कई बार खंभा लगाकर तारों को ऊंचा करने मांग की है, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। जब भी कोई गाड़ी सड़क इनके नीचे से गुजरती है तो तारों को डंडे के सहारे से ऊंचा करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यदि तारों को ऐसे ही रखा गया तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से तारों को जल्द ठीक कर ऊंचा करने की मांग की है। उधर, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला है। जल्द ही तारों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed