फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   wine shop sealed

कोरोना कर्फ्यू में बेची जा रही थी शराब, ठेका सील

Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
wine shop sealed
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सलवाड़ के मरोत्तन गांव में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब बेचने पर एक ठेका सील कर दिया गया है। दुकान सील करने के बाद एसडीएम झंडूता ने इसकी सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को दी। आगामी आदेशों तक ठेका सील रहेगा। आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि मरोत्तन से उन्हें लगातार लोगों को शिकायतें मिल रही थीं कि वहां पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब बेची जा रही है। एसडीएम तहसीलदार मुल्तान सिंह बन्याल के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे तो शराब की दुकान खुली थी। ठेके से एक व्यक्ति स्कूटी पर शराब लेकर जा रहा था। एसडीएम ने ठेके को सील करवा दिया है। उन्होंने चेताया कि सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। एसडीएम विकास शर्मा ने बताया कि शराब का ठेका सील कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक ठेका सील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed