फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   wind distroy trees and roofs of houses

तूफान ने मचाई तबाही, कई मकानों की छतें उड़ीं तो कहीं गिरे पेड़

Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
wind distroy trees and roofs of houses
झंडूता में तेज तूफान से पशु चिकित्सालय के भवन पर गिरा पेड़। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट में मंगलवार देर रात तूफान ने काफी तबाही मचाई। कई मकानों की छतें उड़ गई तो कई जगह बड़े-बड़े पेड़ टूटकर रिहायशी मकानों पर गिर गए। कुटैहला पंचायत के गांव धार-भरथा, मतनोह, कुटैहला गांवों में कई ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ गईं। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली सहित कई संपर्क सड़कों पर पेड़ गिर गए। कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। तूफान से कुटैहला गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली के किनारे बने अशोक कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह के रिहायशी मकान पर चीड़ का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे मकान को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को कुटैहला पंचायत के उपप्रधान, हलका पटवारी दभेटा और वन विभाग की टीम मौके पर गई और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। पेड़ को मकान की छत से हटा दिया गया है। वहीं धारभरथा गांव में प्रेम लाल पुत्र कांशी राम, भगत राम पुत्र निक्कू राम, गांव मतनोह में देवेंद्र कुमार पुत्र संतराम, भुवाई गांव के जसवीर सिंह पुत्र कर्म सिंह आदि सहित कई ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ने का समाचार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

उपमंडल के जंगलों में भी चीड़ के दर्जनों पेड़ टूट गए हैं या जड़ समेत उखड़ गए हैं। कोरोना के चलते पहले ही लोगों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, अब प्रकृति की मार भी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है।

स्वारघाट में तूफ़ान के कारण घर की छत पर पेड़ गिरने से टूटी छत।

स्वारघाट में तूफ़ान के कारण घर की छत पर पेड़ गिरने से टूटी छत।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed