फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   wife eat poison and husband committed sucide in bilaspur

पत्नी ने खाया जहर, पति ने फंदा लगा दे दी जान

Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
wife eat poison and husband committed sucide in bilaspur
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत परनाली गांव में मामूली कहासुनी पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पति ने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सारे प्रकरण में पत्नी तो जिंदा है, लेकिन पति ने मौत को गले लगा लिया। सदर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार परनाली गांव का राजकुमार पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। बुधवार को राजकुमार और उसकी पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। राजकुमार की पत्नी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन और स्थानीय लोग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। राजकुमार यह सब देखकर डर गया। उसने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

परिजन जब अस्पताल से वापस आए तो उन्होंने राजकुमार को ढूंढना शुरू किया। जब वे निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो राजकुमार फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक की पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed