फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Well, two groups of contractors clashed in a dispute over felling.

Bilaspur News: खैर कटान को लेकर हुए विवाद में भिड़े ठेकेदारों के दो गुट

Fri, 15 Nov 2024 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Well, two groups of contractors clashed in a dispute over felling.
- तलाई थाना के तहत गंगलोह में हुई मारपीट
विज्ञापन

- ठेकेदार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के तहत कलोल क्षेत्र में खैर कटान को लेकर ठेकेदारों के गुटों के बीच चल रहा विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। वीरवार को ठेकेदारों के दो गुट तलाई थाना के तहत गंगलोह में भिड़ गए।

ठेकेदारों का गुट पहले मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचे। इसके बाद वीरवार शाम को गंगलोह में दोनों गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट के ठेकेदार की ओर से मामले की शिकायत तलाई थाना में दी गई है। शिकायत में जस्सल उर्फ ब्यास देव निवासी गांव कोटला डाकघर धुंदला तहसील बंगाणा जिला ऊना ने बताया है कि वह खैर कटान की खरीद-फरोख्त का व्यापारी है। इन दिनों गंगलोह और बच्छरेटु ब्लॉक में काम लिया है, लेकिन बिलासपुर के ठेकेदार पेड़ों की मार्किंग और निशानदेही नहीं होने दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर वीरवार को डीएफओ और एडीसी बिलासपुर के पास गए। इसके बाद वीरवार शाम को रेंज ऑफिसर कलोल ने उन्हें फोन किया और पेड़ों की मार्किंग वाली जगह पर बुलाया। इस पर उन्होंने कहा कि वह गंगलोह में आ जाए। इसके बाद बिलासपुर के ठेकेदार करीब 15 गाड़ियों में गंगलोह पहुंचे। साथ ही रेंज ऑफिसर भी आए। उन्होंने रेंज ऑफिसर को राम सलाम किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रेंज ऑफिसर को अपनी समस्या बताई। इसी बीच बिलासपुर के ठेकेदारों ने हमीरपुर के ठेकेदार संजीव कुमार से मारपीट करना शुरू कर दिया। जब रोकना चाहा तो अनुसूचित जाति से संबोधित करते हुए उन्होंने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। अन्य साथियों ने बीच बचाव करके बचाया। इसके बाद वह अपनी गाड़ियों में बैठ कर वहां से भाग गए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed