फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Welfare schemes were conveyed to the people through folk songs and street plays.

Bilaspur News: लोकगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को बताईं कल्याणकारी योजनाएं

Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Welfare schemes were conveyed to the people through folk songs and street plays.
खरकड़ी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
घवांडल, खरकड़ी पंचायत में विशेष जागरूकता अभियान, नशामुक्ति का भी दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत सोमवार को श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घवांडल और खरकड़ी में लोगों को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। विभाग से अनुमोदित सांस्कृतिक दल जन चेतना कला मंच झंडूता ने प्रधान मछेंद्र भारती के नेतृत्व में लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपये से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। वहीं 50 लाख रुपये तक का ऋण आठ प्रतिशत ब्याज दर पर लेने की भी सुविधा है। कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के करीब 60 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत खरकड़ी की प्रधान कांता देवी, वार्ड सदस्य बक्शो देवी, दौलत राम, मीरा देवी, राकेश, पानो देवी और अभिषेक सहित ग्राम पंचायत घवांडल की प्रधान कल्पना, वीरी सिंह, वंदना देवी, रानी, चमन लाल, अजय शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed