{"_id":"6a4bf637c04c8d6c6904b766","slug":"welcome-to-new-students-at-kathlag-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163172-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कठलग स्कूल में नए विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कठलग स्कूल में नए विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
कठलग स्कूल में आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्कूल प्
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठलग में सोमवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रेरणादायी इंडक्शन समारोह एवं कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कॅरियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शिक्षाविद्, कॅरिअर काउंसलर एवं समाजसेवी नरवीर सेन मुख्यातिथि रहे। प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा ने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला भी है। समारोह में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत किया। नरवीर सेन ने कॅरियर के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, नशे से दूर रहने और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 100 में 100 अंक हासिल करने वाली छात्राएं कनिका और तृषा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यूनिट टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, छात्र परिषद के सदस्यों और सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाली छात्राएं महक और कनिष्का को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मुख्यातिथि ने कॉफी और नींबू के पौधे रोपकर हरित परिसर बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत कसारू की प्रधान अंजना, उप प्रधान अमरजीत, विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान हेमा और उप प्रधान लता देवी भी मौजूद रहे। संवाद