फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Weed training given to 52 farmers at Krishi Vigyan Kendra

Bilaspur News: कृषि विज्ञान केंद्र में 52 किसानों को दिया खरपतवार का प्रशिक्षण

Sat, 11 Nov 2023 03:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
Weed training given to 52 farmers at Krishi Vigyan Kendra
- ग्लाइफोसेट खरपतवार के दुष्प्रभावों से किसानों को कराया अवगत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में किसानों को ग्लाइफोसेट नामक खरपतवार नाशक के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में दो दिनों तक ऑनलाइन और तीसरे दिन विज्ञान केंद्र में किसानों को इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. गौरव ने बताया कि ग्लाइफोसेट के लगातार बढ़ते उपयोग के कारण बहुत से दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं। इसके चलते नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट हेल्थ मैनेजमेंट हैदराबाद के निर्देशानुसार इसके सही इस्तेमाल के लिए पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटर को यह प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को हाइब्रिड मोड में चलाया गया, जिसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रशिक्षु किसानों को केंद्र में बुलाकर उन्हें प्रैक्टिकल करवाकर इसके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि खरपतवार के समय किसानों को अपना चेहरा मजबूती से ढकना चाहिए, ताकि एरोसोल उनकी नाक, आंख और मुंह में न जा सके। किसानों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए, ताकि एरोसोल उनकी त्वचा के संपर्क में न आ सके। छिड़काव उस समय किया जाना चाहिए जब हवा का वेग कम हो, क्योंकि तेज वेग वाली हवा हानिकारक एरोसोल फैला सकती है। इस प्रशिक्षण में 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस मौके पर केंद्र के प्रभारी सीमा शाह और डॉ. मनप्रीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed