फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   weather

मिनी मनाली में बर्फबारी, सैलानी गदगद

Tue, 29 Dec 2020 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
weather
बिलासपुर की बहादरपुर धार में घरों की छत पर लदी बर्फ। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले की सबसे ऊंची चोटी बहादरपुर धार पर रविवार रात को बर्फबारी होने से पर्यटक उमड़ने शुरू हो गए हैं। रविवार शाम को एकाएक मौसम ने करवट बदली। जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई। जबकि बहादरपुर धार पर दो से तीन सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय लोग काफी खुश हैं। बर्फबारी की खबर सुनते ही आसपास के इलाकों के लोग बहादरपुर धार पहुंचे। पर्यटन की दृष्टि से बहादरपुर धार के विकसित न हो पाने से स्थानीय लोगों को इसका मलाल है। ट्रेकिंग की दृष्टि से यह बहुत प्रसिद्ध स्थल है।
विज्ञापन

नए साल के आगमन से चार दिन पहले हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरों पर खुशी है। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग और सैलानी बहादरपुर धार का रुख करते नजर आएंगे। बहादरपुर धार बिलासपुर के नम्होल से करीब 12 किलोमीटर दूर है। यहां पर लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस है। देवदार का घना जंगल है। इस क्षेत्र को मिनी मनाली के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

बहादरपुर बिलासपुर की सबसे ऊंची धार है। यहां हर साल बर्फबारी होती है। लेकिन इस बार बर्फ टिक गई है। स्थानीय निवासी गुरदेव, रामप्यारी, अनीता, सुभाष, नीरज, गौरव सहित अन्यों का कहना है कि बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed