फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water shortage in Rourda Sector-2

बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर-2 में तीन माह से पानी की किल्लत

Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Water shortage in Rourda Sector-2
बिलासपुर। क्षेत्र के रौड़ा सेक्टर-2 के 12 परिवार पानी की किल्लत से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में जल शक्ति विभाग से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालात ये हैं कि विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, लोगों को पानी की आपूर्ति अपने खर्चे पर टैंकर मंगवाकर करनी पड़ रही है। इस कारण लोगों में विभाग के प्रति रोष है। जल शक्ति विभाग जहां एक ओर जिले में पेयजल की कोई भी समस्या न होने का दावा करता है। वहीं सदर के विधायक के सेक्टर में ही कुछ परिवार पानी की समस्या से दो चार हो रहे हैं। रौड़ा सेक्टर-2 के 12 घरों में पानी की सप्लाई पिछले 3 महीने से सही ढंग से नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन महीने से उनके नलों में बूंद-बूंद पानी आता है।
विज्ञापन

वहीं, इसके बारे में उन्होंने विभाग को कई बार सूचित भी किया, लेकिन शिकायत करने के एक और दो दिन तक पानी ठीक आ जाता है। उसके बाद फिर से वही हाल हो जाता है। लोगों ने बताया कि उन्हें अपने पैसों से पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इस कारण उनपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। रौड़ा सेक्टर निवासी अतुल गर्ग, कार्तिकेय शर्मा, राजकुमार, अजय सोनी, विनोद, दीपचंद, काकू, गोदावरी, अन्सुइया ने कहा कि विभाग को इस बारे में बार-बार सूचना दी जाती है, जिसके चलते विभाग के कर्मचारी मौके पर आकर औपचारिकता पूरी करते हैं, लेकिन एक दो दिन बाद फिर पानी आना कम हो जाता है। पानी की सप्लाई न आने से लोगों को 600 रुपये का पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ता है। लोगों को कहना है कि विभाग ने सारी पाइप लाइनें दुरुस्त की थी, इसके बावजूद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं लोगों का यह भी आरोप है कि जहां से पानी की सप्लाई की जाती है वहां लगे व्हीलों के साथ कई लोगों की ओर से छेड़छाड़ की जाती है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता चेतराम ने कहा कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। वहीं इस समस्या को हल करने के लिए विभाग कर्मचारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed