फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water pipe uprooted from JCB, case registered

जेसीबी से उखाड़ दी पानी की पाइपें, केस दर्ज

Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water pipe uprooted from JCB, case registered
बिलासपुर। घुमारवीं थाना में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति ने जेसीबी से दो घरों को जाने वाली पाइप लाइन को उखाड़ दिया, जिससे इन घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। पुलिस इस संदर्भ में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति अनुभाग कुठेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घुमारवीं के गांव कसोल (बैला) में पानी की पाइप लाइन को क्षति पहुंचाकर दो परिवारों की पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। आरोप है कि धर्मेंद्र सिंह ने विभाग की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त कर दी है। इस वजह से गांव के कश्मीर सिंह व पवन कुमार दो परिवारों का पानी बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह ने विभाग से पाइप बदलने के लिए फोन पर आग्रह किया था, लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने इससे मना किया था। मना करने के बावजूद पाइप लाइन को उखाड़ दिया, जोकि दो फुट से ज्यादा गहरी थी। अधिकारी ने पुलिस को बताया कि पाइप लाइन को दोबारा बहाल करने के लिए विभाग का लगभग 25,000 रुपये खर्च आएगा। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed