{"_id":"57aa1cc14f1c1b0f11ee4c75","slug":"water-crisis-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को झेलनी होगी पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को झेलनी होगी पेयजल किल्लत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
ad
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को झेलनी होगी पेयजल किल्लत पेयजल योजनाओं में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से आईपीएच को झेलनी पड़ रही परेशानी अली खड्ड से पंपिंग पूरी तरह से ठप शहर के ज्यादातर वार्डों में आने वाले दिनों नहीं होगी पेयजल आपूर्ति अभिषेक सोनी बिलासपुर।
विज्ञापन
बिलासपुर शहरवासियों को आने वाले दिनों में पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि शहर के लिए सप्लाई होने वाले पानी की पेयजल योजना में गाद की मात्रा बढ़ने से पंपिंग नहीं हो पा रही है। इससे शहर में आगामी दो-तीन दिनों तक शहर के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना होगा। हालांकि आईपीएच विभाग समस्या का हल निकालने के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
मगर जब तक पेयजल योजनाओं में सिल्ट की मात्रा कम नहीं होती, तब तक विभाग भी असहाय है। अली खड्ड में बढ़ी सिल्ट जानकारी के मुुताबिक बारिश के कारण अली खड्ड उठाऊ पेयजल योजना में गाद की मात्रा बढ़ गई है। इस कारण आईपीएच की पेयजल योजना में पंपिंग नहीं हो पा रही है। अगर बढ़ी हुई गाद में पंपिंग की जाती है, तो पंपिंग से मशीन में खराब हो सकती है। कई बार तो मशीन में बड़ी खराबी आ सकती है। समस्या के हल के लिए विभाग ने लेबोरेटरी में पानी की सैंपलिंग करवाई जा रही है। जैसे ही गाद की मात्रा नियंत्रित होगी।
विज्ञापन
पानी की पंपिंग दोबारा से शुरू की जाएगी। शहर में पहले ही चल रही पानी की किल्लत शहर में कई जगहों पर पहले से ही लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। मगर अब पेयजल योजनाओं में गाद की मात्रा बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है। बताते चलें कि अली खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से बिलासपुर शहर के लिए पानी सप्लाई होती है। अधिकतर वार्डों में इसी योजना का पानी सप्लाई होता है।
खैरियां और औद्योगिक क्षेत्र और नाले का नौण से पानी की आपूर्ति की जाती है। मगर ज्यादातर क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की अली खड्ड से ही होती है। कोट्स आईपीएच विभाग के एसडीओ केएस ठाकुर ने बताया कि पेयजल योजना में गाद की मात्रा बढ़ गई है, जिससे पंपिंग नहीं हो पा रही है। इस कारण पानी की कमी हो सकती है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कम मात्रा में पानी उपयोग करने को कहा है।