फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water crisis.

मोरसिंघी में गहराया पानी का संकट, लोगों में रोष

Sat, 16 Jan 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 16 Jan 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
water crisis.

उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत मोरसिंघी पंचायत में जल संकट गहरा गया है। पिछले कई दिनों से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


कंपकंपाती ठंड में लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह अधिकारियों का घेराव करेंगे। लोगों के अनुसार इलाके के लिए बनी सिंचाई योजना बंद पड़ी है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मोरसिंघी, मंडघयाणा, भटोली के ग्रामीण रणीया राम, मस्त राम, पुरुषोत्तम सिंह, माली राम, दलीप सिंह और बिक्का राम ने बताया कि इलाके में लोगों ने बरसात के पानी को एकत्रित करने के लिए वर्षा जल संग्रहण टैंक भी बनाए हैं।
विज्ञापन


लेकिन, इन टैंकों के पानी का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जा रहा है। इससे लोगों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। ग्राम पंचायत मोरसिंघी के प्रधान जगदीश ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि वह जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। ताकि अन्य लोगों को भी सुचारु  रूप से पीने का पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभाग से भी मांग की है कि वह ऐसे लोगों के घरों के पानी के नमूने लेकर जांच करें। पता करें कि पानी बरसात का है या नल से भरा गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई भी अमल में लाई जाए।

उन्होंने बताया कि सिंचाई योजना बछड़ी मस्धान करीब 6 माह से बंद पड़ी है। इसके चलते लोगों की फसल खराब हो रही है। वहीं, लोग जहां-तहां से पानी का जुगाड़ कर सिंचाई करने को मजबूर हैं।


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने एक सप्ताह कि भीतर लोगों की पीने के पानी की समस्या और बंद पड़ी सिंचाई योजना को शुरू नहीं किया तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर विभाग के अधिकारियों का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे।

उधर, आईपीएच अधिशासी अभियंता देव राज शर्मा ने बताया कि यदि कहीं पर समस्या है तो जल्द उसका समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed