{"_id":"603bdf918ebc3ee9771a801c","slug":"water-cricise-in-bilaspur-bilaspur-news-sml362634461","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेटी और कुलुखर में पीने के पानी को लेकर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेटी और कुलुखर में पीने के पानी को लेकर हाहाकार
विज्ञापन
खनेटी और कुलुखर गांव में चार सप्ताह से पानी न होने से मजबूरी में हैंडपंप से मटमैला पानी भरता युवक?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की बड़गांव पंचायत के खनेटी और कुलुखर गांवों में गर्मियां शुरू होते ही पिछले चार सप्ताह से पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल की आपूर्ति न होने से ग्रामीण पानी को तरस रहे हैं। क्षेत्र में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी गांव के कुछ हिस्से में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों रमेश चंद राणा, पवन कुमार, भगत राम, गोरख राम, अश्विनी कुमार सहित अन्यों ने कहा कि विभाग पानी का वितरण सही ढंग से नहीं कर रहा है। इस कारण गांव में चार सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। वैसे तो पानी की किल्लत कई महीनों से है, लेकिन पिछले चार सप्ताह से नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। ग्रामीणों के पास पानी का और कोई विकल्प है। गांव में एक हैंडपंप है जिसमें कीचड़ युक्त पानी आता है।
ग्रामीणों ने बताया कि आईपीएच विभाग को कई बार शिकायत दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के ऊपरी हिस्से में पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन निचले क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता है। पानी की आपूर्ति सही मात्रा में नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग को कई बार की जा चुकी है। शिकायत के बाद कुछ दिन पानी की आपूर्ति सही रहती है। लेकिन बाद में फिर वही स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पानी का वितरण सही नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।