{"_id":"64a465788e0739f65f0f0234","slug":"water-cricis-in-ghumarwin-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-1888-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में तीन दिन से नहीं पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में तीन दिन से नहीं पीने का पानी
Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में लगे बोरवेल से एक दुकानदार ने अवैध रूप से पानी का कनेक्शन ले लिया है। इससे अस्पताल में तीन दिन से मरीज और तीमारदार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। इस बात की जानकारी विभाग को तब हुई जब अस्पताल में भर्ती मरीजों ने पिछले तीन दिन से पानी न होने की शिकायत की। वाटर कूलरों और शौचालयों में पानी नहीं है। इसके चलते उन्हें मजबूरन बाजार से महंगे दाम पर पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। एक तरफ जहां गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अस्पतालों में उल्टी दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, वहीं मरीजों को पीने और शौचालय के लिए पानी उपलब्ध नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना उल्टी दस्त के मरीजों को करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों सुरजीत सिंह, प्रेमलाल, देवी राम, मजनू राम, इंद्र सिंह, जय सिंह, संजय कुमार आदि का कहना है कि यहां पिछले तीन-चार दिन से अस्पताल में उल्टी-दस्त की बीमारी के कारण भर्ती हैं। पिछले तीन दिन से न तो पीने के लिए और न ही शौचालय के लिए पानी मिल रहा है। इन लोगों का कहना है कि जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अस्पताल की मैट्रन से शिकायत की। मैट्रन का कहना है कि मरीजों की ऐसी शिकायत आई थी जिसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कोकी जानकारी दी गई। हालांकि अस्पताल के पास अपना बोरवेल लगा हुआ है, बावजूद इसके मरीजों को पानी नहीं मिल पा रहा है।कोटस
अस्पताल में पानी न आने की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि परिसर में ही दुकान करने वाले दुकानदार ने अवैध रूप से मुख्य पाइप को काटकर बिना किसी को बताए पाइप जोड़ दिया है। इस वजह से अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने जल शक्ति विभाग से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस से भी शिकायत की जा रही है। -डॉक्टर विजय, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
अस्पताल में पानी न आने की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि परिसर में ही दुकान करने वाले दुकानदार ने अवैध रूप से मुख्य पाइप को काटकर बिना किसी को बताए पाइप जोड़ दिया है। इस वजह से अस्पताल में पानी की किल्लत हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने जल शक्ति विभाग से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस से भी शिकायत की जा रही है। -डॉक्टर विजय, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन