{"_id":"62cc7066a8a1860982625c66","slug":"water-cricis-bilaspur-news-sml414932773","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याहोला गांव में ग्रामीणों को दो महीनों से नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याहोला गांव में ग्रामीणों को दो महीनों से नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुखाला (बिलासपुर)। सदर विकास खंड की स्याहोला पंचायत के उपरला स्याहोला गांव के लोगों को दो महीनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रभावित परिवार बरसात के मौसम में भी पानी के लिए भटक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव के लिए बिछाई गई पाइप लाइन स्याहोला-मंझोत सड़क निर्माण के दौरान टूट गई थी, लेकिन न तो विभाग ने यह पाइप जोड़ी और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ग्रामीण सुंदर लाल शर्मा, रामपाल शास्त्री, निशा शर्मा, उषा शर्मा, परमानंद शर्मा आदि ने बताया की सड़क निर्माण के कारण दो महीनों से पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप टूटी हुई है। इस कारण पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पीने के लिए पानी भी घरों से सैकड़ों मीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से ढोकर लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से पेयजल पाइपों को जल्द सही ढंग से जोड़ने की गुहार लगाई है। गांव में जालपा माता मंदिर के पास लगाया गया जल शक्ति विभाग का हैंड पंप भी लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग उपमंडल जुखाला के सहायक अभियंता जसविंदर ठाकुर ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को पेयजल पाइप बिछाने और हैंडपंप को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।