{"_id":"63791aab31a64d7c4132e16d","slug":"water-atm-installed-in-regional-hospital-became-showpiece-bilaspur-news-sml428321645","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में लगे वॉटर एटीएम बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में लगे वॉटर एटीएम बने शोपीस
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में लगे वाटर एटीएम शोपीस बने हुए हैं। यह वाटर एटीएम एक बार फिर से खराब हो गए हैं। जिससे यह अस्पताल के मरीजों और तीमारदारों के काम नहीं आ रहे हैं। अस्पताल परिसर में दो वाटर एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन दोनों में ही पानी नहीं है।
अस्पताल परिसर में स्वच्छ पीने की पानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से दो वाटर एटीएम लगाए गए हैं लेकिन दोनों खराब हैं। इससे पहले भी यह वाटर एटीएम खराब हुए थे। उसके बाद इन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से ठीक करवा दिया गया था। लेकिन फिर से यह खराब हो गए हैं। इस कारण मरीजों और अस्पताल में आने वाले लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। लोगों को पैसे देकर दुकानों से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल में वर्तमान में 100 से अधिक मरीज उपचाराधीन है।
दिनभर में विभिन्न ओपीडी में 600 से ज्यादा मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में पानी की उचित व्यवस्था नहीं होना बड़ी परेशानी का विषय है। अस्पताल परिसर में एक वाटर एटीएम आईपीडी के बाहर और एक ओपीडी के बाहर लगाया गया है।
विज्ञापन
उधर, चिकित्सा अधीक्षक संजीव वर्मा ने बताया कि एक वाटर एटीएम का फिल्टर और दूसरे का मोटर खराब है। शीघ्र ही इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा। मरीजों और अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी के लिए परिसर में टंकी लगा दी गई है। ताकि उन्हें पीने के पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।