फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   warm welcome of state minister aulakh

बिना भेदभाव के होंगे सभी विकास कार्य ़ औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
warm welcome of state minister aulakh
केेमरी/बिलासपुर। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख का काफिला बुधवार की शाम करीब पांच बजे केमरी से होता हुआ धावनी हसनपुर, कोठाजागीर होता हुआ नगर पहुंचा। इस दौरान कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नगर में आगमन के बाद मुख्य चौराहे, माटखेड़ा रोड होते हुए गुरुद्वारे पहुंचे और गुरुद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद काफिला माटखेड़ा रोड से शिवबाग मंडी, डाकखाना रोड से रामपुर रोड होता हुआ उनके आवास पर पहुंचकर संपन्न हो गया। राज्यमंत्री का लोगों ने जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि वह बिना भेदभाव पूरे क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास कराएंगे। कृषि के क्षेत्र में किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी। कृषि संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े उद्योग धंधों को ही विकसित किया जाएगा, ताकि उनका क्षेत्र और तरक्की कर सकें। इस मौके पर डीसीबी के उप चेयरमैन हरजिंदर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, रविंद्र सिंह यादव रवि, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, हरवंश सिंह तनेजा, सुरेंद्र कुमार कुक्कू, चेतन पारुथी, चौधरी लोकेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह गिल, गुरजीत सिंह गिल, हरजीत सिंह, रणधीर सिंह, प्रत्यक्ष जैन, मधुबाला गुगलानी, अमित हांडा, गुरकीरत सिंह औलख, सौरभ वशिष्ठ, पारुल अग्रवाल, रितु अग्रवाल, मेहर सिंह देयोल आदि मुख्य थे। इससे पूर्व केमरी मे केमरी मिलक रोड पर नगर व क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनका फूल मालाओं और सिरोपा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर हरदीप सिंह गिल, हरजिंदर सिंह गिल, सरजीत सिंह, खूबचंद गुप्ता, अनुज गुप्ता, रामऔतार शर्मा ,जानकी प्रसाद गंगवार, सत्यपकाश ,धर्मप्रकाश, राजेश गुप्ता, रोहिताश मौर्य ,सौरभ यदुवंशी, राजकुमार आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed