फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ward panch to take oath today

वार्ड पंच आज लेंगे पद की शपथ

Fri, 22 Jan 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 22 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों में चुनकर आए वार्ड पंच शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बिलासपुर जिला की 151 पंचायतों में चुनकर आए लगभग एक हजार वार्ड सदस्यों को पंचायतों में शपथ दिलाई जाएगी। पंचायतों में होने वाली वार्ड सदस्यों की शपथ के लिए पंचायत स्तर पर पूरी तैयारियां हो गई हैं।
विज्ञापन


वार्ड सदस्यों को नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान शपथ दिलाएंगे। वार्ड सदस्यों की शपथ के बाद पंचायतों में पहली बैठक का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसमें कई एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। विदित रहे कि जिला परिषद, बीडीसी, पंचायत प्रधान, उपप्रधानों तथा नगर निकाय के पार्षदों की शपथ होने के बाद गांवों से चुनकर आए वार्ड पंचों की शपथ होगी।
विज्ञापन


इसमें जिला बिलासपुर की 151 पंचायतों में लगभग एक हजार वार्ड सदस्य शपथ लेंगे। बिलासपुर जिला के नवनिर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई थी। वहीं, जिला पार्षदों, बीडीसी सदस्यों, नगर परिषद तथा नगर पंचायत के पार्षदों ने भी शपथ ले ली है। वार्ड सदस्यों की शपथ के बाद पंचायतों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहली बैठक का आयोजन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed