फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vyapar Mandal Ghumarwin, DC and Banker XI won the matches

Bilaspur News: व्यापार मंडल घुमारवीं, डीसी और बैंकर इलेवन ने जीते मैच

Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal Ghumarwin, DC and Banker XI won the matches
लुहणू मैदान में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

-जुमित, जसवीर और एचडी बने मैन ऑफ द मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत छठवें दिन तीन मैच खेले गए। पहले मैच में व्यापार मंडल घुमारवीं ने एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम को, दूसरे मैच में डीसी टीम ने व्यापार मंडल बिलासपुर और तीसरे मैच में बैंकर इलेवन ने जेएसवी एंड पीडब्ल्यूडी टीम को हराया।
पहले मैच में व्यापार मंडल घुमारवीं ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 100 रन बनाए। इसमें अजय ने 37 और प्रेरित ने 19 रन का योगदान दिया। व्यापार मंडल घुमारवीं की ओर से मयूर ने तीन और सौरव ने दो विकेट हासिल। व्यापार मंडल घुमारवीं ने 13.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें जुमित ने 54 और विशाल ने 25 रन की पारी खेली। एक्साइज एंड इलेक्ट्रिसिटी टीम की ओर से अतुल और विवेक ने एक-एक विकेट हासिल किया। जुमित को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में व्यापार मंडल बिलासपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसमें सुमित ने 42 जावेद ने 30 और विनेंद्र ने 21 रन का योगदान दिया। डीसी इलेवन की ओर से जसवीर ने दो और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने एक विकेट हासिल किया। डीसी इलेवन की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें रवि ने 49 और नीरू ने 34 रन की पारी खेली। व्यापार मंडल बिलासपुर की ओर से विनोद ने दो विकेट हासिल किए। जसवीर को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में जेएसवी एंड पीडब्ल्यूडी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बैंकर इलेवन टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 92 रन बनाए। इसमें एमडी ने 36 और विशाल ने 33 रन की पारी खेली। जेएसवी एंड पीडब्ल्यूडी इलेवन की ओर से सन्नी और तिलक ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसवी एंड पीडब्ल्यूडी इलेवन की टीम 12 ओवर में आठ विकेट होकर 86 रन ही बना सकी। इसमें सन्नी ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। बैंकर टीम के एचडी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed