फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voting for municipal elections will begin at 7 am today.

Bilaspur News: आज सुबह 7 बजे से शुरू होगी नगर निकाय चुनाव की वोटिंग

Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 16 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Voting for municipal elections will begin at 7 am today.
निकाय चुनाव
विज्ञापन

मतदान शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर होगी मॉक ड्रिल
चार निकाय में दोपहर 3 बजे तक चलेगा मतदान
ईवीएम से डाले जाएंगे वोट, शाम को ही होगी मतगणना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के चार शहरी निकायों में रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर परिषद बिलासपुर सदर, घुमारवीं, श्री नयना देवी जी, नगर पंचायत तलाई में 17 मई को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान संपन्न होगा।

मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह 7 बजे से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मतदान शुरू होने से पहले प्रत्येक मतदान केंद्र पर मॉक पोल होगी। इसके माध्यम से मतदान अधिकारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम की कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों में पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मतगणना भी करवाई जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए सभी निकायों में अलग-अलग मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। संबंधित मतदान क्षेत्रों में 17 मई तक शराब की बिक्री, खरीद, वितरण और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि को ड्राई डे घोषित किया गया है। इसके अलावा मतदान क्षेत्रों में हथियार लेकर चलने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और शांतिपूर्ण मतदान में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

इनसेट
यहां होगी मतगणना
नगर परिषद बिलासपुर सदर : टाउन हॉल कक्ष संख्या-1, ईओएमसी कार्यालय बिलासपुर
नगर परिषद घुमारवीं : रैन बसेरा हॉल
नगर परिषद श्री नयना देवी जी : बस अड्डा के समीप स्थित मातृ आंचल भवन, वार्ड नंबर-4 का कॉन्फ्रेंस हॉल
नगर पंचायत तलाई : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के कक्ष संख्या-11 और 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed