फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Voted for the first time, will choose the government of your choice: Young voters

पहली बार वोट डाला, चुनेंगे अपनी मनपसंद सरकार : युवा मतदाता

Sat, 01 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Voted for the first time, will choose the government of your choice: Young voters
- पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पहली बार वोट डाला और अपनी मनपसंद की सरकार चुनेंगे। यह कहना था बिलासपुर के युवा मतदाताओं को जो पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग कर रहे थे। पूरे जिले में युवा मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया और अपने मत का प्रयोग किया।
18वीं लोकसभा के चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां अपने-अपने मत का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। विशेष रूप से पहली बार मत का प्रयोग करने वाले नए युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। युवा वर्ग लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पहली बार मत का प्रयोग करने वाले युवाओं के माथे पर गर्मी के बावजूद चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। बद्दी, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब व अन्य राज्यों में कार्य करने वाले युवा मत का प्रयोग करने के लिए घर पहुंचे। बिलासपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग ने बेहतर प्रबंध किए थे। इससे मतदाताओं को काफी सुविधा मिली। मतदान के दौरान पहली बार मतदान कर रहे युवाओं ने अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


इनसेट
वह पहली बार मतदान करने के लिए बहुत उत्सुक थे। आज तक केवल दूसरों से ही मतदान प्रक्रिया के बारे में सुना था। पहली बार इसमें भाग लिया और बहुत अच्छा अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-धीरज ठाकुर
इनसेट
पहली बार मतदान कर उन्हें बहुत खुशी हुई। लोकतंत्र में अपने मत का प्रयोग करना बेहद जरूरी है। आपको यही मौका मिलता है कि आप अपनी मनपसंद सरकार को चुन सकते हैं।
-नेहा

इनसेट
वोट डालकर बहुत खुश हूं। यदि आप चाहते हैं कि देश विकास करे तो इसके लिए मजबूत सरकार का होना आवश्यक है और मजबूत सरकार के लिए मतदान करना बहुत आवश्यक है।
गुंजन

इनसेट
सरकार चुनने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। हमने वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर दी। ताकि देश के विकास में हमारा सहयोग हो सके। पहली बार वोट कर अच्छा लगा।
शिवांश

इनसेट
अपने अधिकार का प्रयोग किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में क्षेत्र के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने की इस प्रक्रिया में सहभागी बनकर सुखद एहसास हुआ। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार था।
-अक्षिता

इनसेट
पहली बार मतदान कर अच्छा लगा। युवाओं को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि युवा ही देश का आधार है। बेहतर सरकार बनाने में युवाओं की भूमिका अहम है।
- हिमांशु कपिल

इनसेट
पहली बार चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान करने से पहले मन में बहुत जिज्ञासा थी। मतदान करने के बाद सुखद अनुभव हुआ। सभी से अपील है कि अपने मत का प्रयोग जरूर करें।

- तनवी

इनसेट
मतदान बहुत बड़ा अधिकार है। इसका प्रयोग सबको करना चाहिए। विशेषकर युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए। अपने वोट डालने के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- खुशबू, युवा वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed