फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volunteers should implement what they learned in the camp: Handa

शिविर में सीखी बातों का जीवन में उतारें स्वयंसेवी : हांडा

Sat, 04 Nov 2023 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
Volunteers should implement what they learned in the camp: Handa
- कन्या पाठशाला बिलासपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में शनिवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर समाजसेवी अजय हांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को कहा शिविर में जो उन्होंने सीखा उसे अपने जीवन में उतारें।

उन्होंने कहा कि सात दिनों तक एक साथ रहना और अपनी आदतों में सामूहिक रूप से बदलाव करने की कला सीखने को मिलती है। समाज में सेवा करना एनएसएस का ध्येय है। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बिंद्रा कौंडल ने बताया कि इन सात दिनों में बच्चों ने निरंतर योग, प्रभात फेरी, नियमित व्यायाम और समय पर काम करने की बातें सीखीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न कार्यालयों में जाकर वहां की कार्यप्रणाली जानी और अधिकारियों से भेंट की। बच्चों ने लुहणू परिसर के खेल मैदानों की सफाई की और शिव मंदिर को भी संवारा। उन्होंने इस दौरान प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल, सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का अमूल्य समय और सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अधिवक्ता अनुराग शर्मा, और कांता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed