{"_id":"6a908e222051985c100607e0","slug":"vivek-lakhanpal-appointed-divisional-manager-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166450-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विवेक लखनपाल बने मंडलीय प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विवेक लखनपाल बने मंडलीय प्रबंधक
विज्ञापन
विवेक लखनपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) विवेक लखनपाल को मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) के पद पर पदोन्नति दी गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों पर हुई पदोन्नति के बाद उन्हें बिलासपुर इकाई में ही तैनाती मिली है। उन्हें 10 दिन के भीतर नए पद का कार्यभार संभालना होगा।
लखनपाल वर्ष 1999 से निगम में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पालमपुर से सेवाकाल शुरू किया और मंडी, ऊना, नालागढ़, बद्दी, परवाणू और हमीरपुर समेत विभिन्न स्थानों पर तकनीकी व प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। 30 अक्तूबर 2023 से वह बिलासपुर में उप मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं।
जीरो ओवरटाइम के जरिये निगम को करीब पांच करोड़ रुपये की बचत करवाने के लिए उन्हें सराहना मिली है। वर्ष 2018 में उन्हें बेस्ट आरएम अवार्ड और एचआरटीसी के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सम्मानित किया था।