फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vision and mission information given to students at the initiation ceremony

Bilaspur News: दीक्षारंभ में विद्यार्थियों को दी विजन, मिशन की जानकारी

Wed, 02 Jul 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 02 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vision and mission information given to students at the initiation ceremony
जुखाला कॉलेज में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
जुखाला कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
विज्ञापन

-प्राचार्य ने समाज के प्रति दायित्वों से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में बुधवार को दीक्षा आरंभ कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ. ध्रुवपाल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विजन और मिशन के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही नए विद्याििा्रयों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के पूजन से हुई। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और समाज के प्रति हमारा क्या दायित्व है और किस प्रकार से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी है, इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने ज्ञान, आत्मविश्वास और भविष्य दृष्टिकोण पर बल दिया। इसके बाद संस्कृत आचार्य अमन शर्मा ने विभिन्न प्रकार के क्लबों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी। डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने कॅरिअर काउंसलिंग सेल और इको क्लब के बारे में बताया। लाइब्रेरियन सीमा ठाकुर ने लाइब्रेरी कार्ड और लाइब्रेरी में विभिन्न पुस्तकों को किस प्रकार विद्यार्थी आसानी से अध्ययन कर सकते हैं, इसके विषय में विस्तार से बताया। डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने एंटी रैगिंग और प्रतियोगिताओं के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्रो. राम प्रकाश चौहान के द्वारा विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में उन्हें बताया गया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ. राजेश ठाकुर, डॉ. विनोद कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

जुखाला कॉलेज में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

जुखाला कॉलेज में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed