फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers upset over the poor condition of Kharkadi-Botghat road

Bilaspur News: खरकड़ी-बोटघाट मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान

Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over the poor condition of Kharkadi-Botghat road
खरकड़ी-बोटघाट खस्ताहाल मार्ग। संवाद
सड़क कई जगह से हो चुकी क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध
विज्ञापन

प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी क्षेत्र के तहत खरकड़ी पंचायत के भटेड़ से कनफारा बोटघाट तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। बरसात के बाद भी इस सड़क की मरम्मत को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह मार्ग न केवल भटेड़ और कनफारा बोटघाट प्राथमिक और उच्च पाठशाला को जोड़ता है, बल्कि गोबिंद सागर झील के किनारे से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के कारण यह सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध हो चुकी है, जिससे आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दैनिक यात्री इस मार्ग पर चलने में जोखिम उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग और पंचायत प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बीडीसी उपाध्यक्ष विजय कुमार, वार्ड सदस्य शीला देवी, रामकृष्ण, गुरदयाल धीमान, नरेश कुमार, सीताराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए बार-बार आग्रह किया गया, लेकिन नतीजा नहीं आया। उनका कहना है कि कमांदवाला, भटेड़ और चिलट जैसे अन्य मार्गों की भी स्थिति जर्जर है और बरसात के बाद इनकी मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो और स्कूली बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। खरकड़ी पंचायत के प्रधान नंदकिशोर ने बताया कि ब्लॉक के माध्यम से सड़क मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उपायुक्त बिलासपुर की ओर से बजट का प्रावधान होगा, वैसे ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उनकी परेशानियां कम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed