{"_id":"65dde3cd885dc675c3019031","slug":"villagers-surround-jal-shakti-department-office-for-water-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-113760-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पानी के लिए ग्रामीणों ने घेरा जलशक्ति विभाग का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पानी के लिए ग्रामीणों ने घेरा जलशक्ति विभाग का कार्यालय
विज्ञापन
- नम्होल के लोग बोले, रोजमर्रा के काम के लिए खरीदना पड़ रहा पानी
- पिछले छह माह से हो रही समस्या का नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। पानी न मिलने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के नम्होल कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें रोजमर्रा के काम के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। यह समस्या पिछले छह माह से चल रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कार्यालय को घेराव करने पहुंचे नम्होल की जया देवी, प्रेमचंद आदि ने बताया कि हफ्ते-हफ्ते भर नलों में पानी नहीं आ रहा है। दूरदराज बावड़ियों से पानी ढोना पड़ रहा, लेकिन वह भी बारिश नहीं होने से सूखने लगी हैं। कपड़े धोने, पशुओं के लिए सहित अन्य रोजमर्रा के कामों के लिए पानी नहीं है। मजबूरन उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। टैंकर पानी मंगवाने पर एक हजार रुपये लगते हैं। पानी नहीं मिलने की शिकायत जब विभागीय अधिकारियों से की जाती है तो वह लो वोल्टेज आने के बहाने बनाने लगाते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त को भी दी। उन्होंने 10 दिन का समय दिया है। यदि फिर भी समस्या का हल नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर, जल शक्ति विभाग नम्होल के सहायक अभियंता निशांत कपूर ने कहा कि पंप हाउस में मोटर चलाने के लिए विद्युत वोल्टेज नहीं मिल पा रही है। तीन मोटर जल भी चुकी हैं। लो वोल्टेज के कारण पानी पंप हाउस तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते यह परेशानी हो रही है। उधर, विद्युत बोर्ड नम्होल के सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने कहा कि सर्दियों में प्रदेश के पावर प्रोजेक्ट बंद रहते हैं। इस कारण पंजाब से बिजली खरीदी जाती है। वर्तमान समय में 11 केवी वोल्टेज की आवश्यकता है, लेकिन मिल सिर्फ 8 केवी रही है। इस कारण लो वोल्टेज की परेशानी हो रही है।