फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   villagers reached on powerhouse and demanded electric

बिजली की आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
villagers reached on powerhouse and demanded electric
बिलासपुर। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार की रात कुआंखेड़ा बिजलीघर पर हंगामा किया। ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने पर विद्युत निगम के कर्मियों ने रात में ही टूटा हुआ तार जोड़कर बिजली की आपूर्ति बहाल की। इस दौरान उपभोक्ता करीब साढ़े पांच घंटे परेशान रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे से ही कुआंखेड़ा बिजलीघर से जुड़े ग्राम नगरिया कलां, मजरा, आनंदनगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब नौ बजे तक बिजली का इंतजार करते परेशान हुए उपभोक्ताओं ने बिजली घर फोन करके जानकारी हासिल की। उपभोक्ताओं के अनुसार विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों ने उन्हें बताया कि बिजली की लाइन का जंफर जल गया है, जिसे ठीक किया जा रहा है। परेशान उपभोक्ता रात करीब दस बजे विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपभोक्ताओं ने बिजली घर में मौजूद कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और बिजली की लाइन ठीक करने को कहा। उपभोक्ताओं का आरोप था कि अक्सर उनके यहां की बिजली ठप रहती है। भीषण गर्मी की वजह से उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के तेवर बदले हुए देख विद्युत कर्मियों ने आनन फानन देर रात टूटी हुई बिजली की लाइन को ठीक करके रात करीब साढ़े ग्यारह बजे विद्युतापूर्ति बहाल कर दी। अवर अभियंता शील कुमार ने बताया कि कोठा फीडर की बिजली की लाइन टूट गई थी, जिसे देर रात ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed