{"_id":"6a1055da1b98d3adab0fd12d","slug":"villagers-in-panic-due-to-stray-dogs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160324-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लावारिस कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लावारिस कुत्तों के आतंक से दहशत में ग्रामीण
Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बल्ह बुलवाणा, चांदपुर पंचायत के लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत बल्ह बुलवाणा एवं चांदपुर के दोहला ब्राहमणा, तरेड़ और घुगराड़ गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से लावारिस कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के कारण स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, दिहाड़ी मजदूरों तथा अन्य राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में हर समय भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में शामिल तृप्ता देवी, अरुणा शर्मा, विजय कुमार, अनिल, सरिता देवी, लता देवी, अंजली शर्मा, यशोधा, कुलजीत और नितिन सहित अन्य लोगों ने बताया कि घुगराड़ गांव में एक कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया है। इसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सब्जी विक्रेता संजय शर्मा भी कुत्ते के काटने के बाद गंभीर समस्या से जूझ रहा है तथा मधुमेह रोग की आशंका के चलते आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि गांव के रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पैदल गुजरते हैं, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।