फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers demonstrated to have cremation site

अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to have cremation site
बिलासपुर के टैमरा गांव में गिरा शमशानघाट का अंत्योष्टि स्थल व प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद न्यू - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। ग्राम टैमरा में दो माह पूर्व गिरे श्मशानघाट के अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव के श्मशानघाट में प्रदर्शन किया। उन्होंने श्मशानघाट निर्माण में हुए घोटाले की जांच कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्राम टैमरा के तमाम लोग गांव स्थित श्मशानघाट में एकत्र हुए। ग्रामीणों ने श्मशानघाट का अंत्येष्टि स्थल बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि उनके गांव में वर्ष 214 में पूर्व विधायक संजय कपूर की विधायक निधि से शमशानघाट का अंत्येष्टि स्थल बनाया गया था। उनका आरोप था कि ठेकेदार ने अंत्येष्टि स्थल में घटिया सामग्री का प्रयोग किया था, जिसके कारण अंत्येष्टि स्थल करीब दो माह पूर्व गिर गया है। उनका कहना है कि वह गांव के लोगों का अंतिम संस्कार श्मशानघाट में शैय्या से हटकर कर रहे हैं। वह मामले की शिकायत कई मर्तबा ग्राम प्रधान से भी कर चुके हैं, मगर ग्राम प्रधान भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका कहना था कि वह डीएम से उक्त मामले की शिकायत करके ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रीतम सिंह, अमरीक सिंह, हरबंश सिंह, रंजीत सिंह, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत सिंह, रतन सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed