फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vijay Kumar became the president of the Physiotherapist Association.

Bilaspur News: फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन विजय कुमार बने अध्यक्ष

Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Vijay Kumar became the president of the Physiotherapist Association.
लखविंदर मिन्हास को उपाध्यक्ष, सुदेश शर्मा को महासचिव का दिया जिम्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कार्यरत सरकारी फिजियोथेरेपिस्ट ने मिलकर हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन का गठन किया है। इसके लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

जनरल बॉडी मीटिंग में एसोसिएशन के गठन पर सहमति बनी। 30 मार्च को चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी बिलासपुर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिवांशु बंसल ने रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में की, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया। चुनाव के बाद दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विजय कुमार को अध्यक्ष, लखविंदर मिन्हास को उपाध्यक्ष, सुदेश शर्मा को महासचिव, मनोज कुमार को संयुक्त सचिव और रशिका शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णयों का समर्थन किया और एसोसिएशन के माध्यम से भविष्य में फिजियोथेरेपिस्ट के हितों के संरक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर स्वाति वशिष्ठ, पूजा, अरुण शर्मा, शिल्पा शर्मा, करमजीत कौर, रिनी और हेमलता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed