फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   vigilance recall record in fraud certificate case

फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लगवाने के मामले में विजिलेंस ने रिकॉर्ड किया तलब

Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
vigilance recall record in fraud certificate case
भराड़ी (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत जेजवीं के पूर्व प्रधान की ओर से वर्ष 2006 में अपने बेटे को फर्जी आईआरडीपी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी हासिल करने के मामले में विजिलेंस ने बीडीओ कार्यालय और पंचायत से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद रिकॉर्ड तलब किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो मामले को लेकर संबंधित कागजों की फोरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी। मामले की शिकायत करने वाले व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। शिकायतकर्ता कृष्ण लाल ने जान से मारने की धमकियां देने की शिकायत विजिलेंस को दी है। इसकी छानबीन जिला पुलिस करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि जेजवीं पंचायत के एक पूर्व प्रधान ने वर्ष 2006 में अपने बेटे को पंचायत रिकॉर्ड में कृष्ण लाल के परिवार के साथ जोड़कर आईआरडीपी का सर्टिफिकेट हासिल किया था। इस फर्जी सर्टिफिकेट पर अपने बेटे को नौकरी दिलवाई थी। इस मामले को लेकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज हो चुकी है। अब शिकायतकर्ता कृष्ण लाल ने फिर से शिकायत भेजकर खुद की जान को खतरा बताया है। अब मौजूदा प्रधान पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने बताया कि इस मामले में छानबीन जारी है। जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed