{"_id":"683d9a4f988a5f185b088c82","slug":"vidyarambh-started-with-the-worship-of-panchdev-and-lekhni-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-138177-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंचदेव और लेखनी पूजन से हुआ विद्यारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंचदेव और लेखनी पूजन से हुआ विद्यारंभ
Mon, 02 Jun 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम मलोखर में आयोजित विद्यारंभ संस्कार में मौजूद बच्चे व माताएं। संवाद
एसवीएम मलोखर में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम हुआ संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।
सरस्वती विद्या मंदिर मलोखर में सोमवार को विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम हुआ। कथावाचक आचार्य नरेश कुमार भारद्वाज और आचार्य सुनील कुमार ने विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया।
मुख्याध्यापक नरेश कुमार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने वर्तमान दौर में संस्कारों के महत्व के बारे में सभी को अवगत करवाया। सर्वप्रथम सामूहिक रूप से पंचदेव लेखनी पूजन हुआ। इसके बाद अरुण कक्षा के बच्चों को अभिभावकों की गोद में बिठाकर स्वास्तिक और श्री चंदन, हल्दी, केसर से लिखवाया। विद्यालय के सभी बच्चों, अध्यापकों उपस्थित सभी अभिभावकों ने भी सामूहिक रूप से हवन में भाग लिया। आचार्य नरेश कुमार भारद्वाज ने सभी को सोलह संस्कारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व के बारे विस्तार से बताया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजीव महाजन, प्रबंधक रमेश महाजन ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।