फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vidya Negi inspected the One Stop Center Bilaspur

Bilaspur News: विद्या नेगी ने किया वन स्टॉप सेंटर बिलासपुर का निरीक्षण

Thu, 03 Jul 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vidya Negi inspected the One Stop Center Bilaspur
बिलासपुर पहुंचने पर महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी का स्वागत करते अधिकारी। संवाद
सेंटर की कार्यप्रणाली पर जताया संतोष, कार्यों के लिए सराहा
विज्ञापन

टीम को हर संभव सहायता करने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी वीरवार को वन स्टॉप सेंटर बिलासपुर के निरीक्षण पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने वन स्टॉप सेंटर द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही सेंटर की कार्यप्रणाली, सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विद्या नेगी ने कहा कि यहां महिलाओं को कानूनी सहायता, काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय और अन्य हरसंभव मदद दी जाती है। उन्होंने सेंटर के कार्य पर संतोष जताया और स्टाफ की मेहनत की भी सराहना की। विद्या नेगी ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और निर्भया योजना आदि की जानकारी साझा की। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर टीम को अपना हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। कहा कि वह प्रदेश का दौरा करेंगी और महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से आगे कदम बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महिलाओं को समय पर उचित सहायता मिल रही है और सरकार की योजनाएं स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित हो रही हैं या नहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा सहित सेंटर टीम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विद्या नेगी ने सेंटर परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन तृप्ता ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना शर्मा, पैरालीगल शिवाली शर्मा, काउंसलर नीलम शर्मा और केस वर्कर मंजूबाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed