फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   VHP expressed anger over the attack on the youth

Bilaspur News: युवक पर हुए हमले का विहिप ने जताया रोष

Sun, 29 Oct 2023 04:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
VHP expressed anger over the attack on the youth
-सरकार और प्रशासन से की मामले निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में युवक पर हुए हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रोष जताया और इसकी निंदा की है। विहिप के प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग है।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य देवभूमि का माहौल खराब कर रहे हैं। इससे पहले चंबा में भी बहुत बड़ा हत्याकांड हुआ है। किस प्रकार की विचारधारा के लोग कैसे इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। कहा कि लोगों को भी इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि किसी के साथ भी इस प्रकार की घटना न हो। उन्होंने बताया कि विहिप ने पहले भी लोगों को इसके बारे में जागरूक किया है कि बाहर से आए व्यक्तियों को मकान किराए पर देने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी मांग की कि बाहर से आने वाले व्यक्ति जो अवैध रूप से यहां पर रह रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं से आग्रह किया है कि लोगों को सभ्य शिक्षा उनके द्वारा दी जाए। इस दौरान विहिप के विभाग अध्यक्ष इंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि पिछले कुछ समय से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे प्रदेश का माहौल खराब हुआ है। पहले इस प्रकार के हालात नहीं थे। सभी लोगों को इस पर विचार करने की आवश्यकता है। वहीं घायल युवक के मामा श्याम ने भी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर संजीव ढिल्लो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed