फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   VHP celebrated Akhand Bharat Diwas in Barathim

Bilaspur News: विहिप ने बरठीं में मनाया अखंड भारत दिवस

Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
VHP celebrated Akhand Bharat Diwas in Barathim
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद प्रांत सत्संग विभाग की ओर से बरठीं में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में और भारत से रोहिंग्या तथा बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर करने की मांग सरकार से की है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांत सत्संग प्रमुख एमएस ठाकुर ने कहा कि आजादी के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को भारत के दो टुकड़े कर दिए गए। पूर्वी व पश्चिम पाकिस्तान के रूप में भारत को बांट दिया गया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना को पूरा करने के लिए देश को शक्तिशाली बनना होगा। दुनिया के किसी भी हिस्से में अगर एक भी व्यक्ति भारतीय है तो भारत वहां तक है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया की उम्मीद भरी नजर भारत पर ही टिकी है। पूरी दुनिया का नेतृत्व करते हुए भारत को पुन: विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है। इसके लिए ऐसे चरित्रवान लोगों की आवश्यकता है जो राष्ट्र पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा रखते हों। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व सत्संग विभाग के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed