{"_id":"609ebae38ebc3e2993561530","slug":"vegitales-and-fruits-seized-for-extra-charaging-bilaspur-news-sml370339690","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने दाम वसूलने पर 32 किलोग्राम दालें और 274 किलोग्राम सब्जी-फल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने दाम वसूलने पर 32 किलोग्राम दालें और 274 किलोग्राम सब्जी-फल सीज
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला उपायुक्त ने आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने और तय दाम ही वसूलने के दुकानदारों को निर्देश जारी किए हैं। लेकिन कुछ दुकानदार कोविड काल में ग्राहकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जिले में तीन दिन में 274 किलोग्राम सब्जी, फल सीज किए गए हैं। इसके अलावा 32 किलोग्राम दालें भी सीज की गई हैं।
जिला उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतें आ रही थीं कि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इसी के चलते दुकानों का निरीक्षण करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं। तीन दिन में इन टीमों ने जिले में 78 निरीक्षण किए। आवश्यक वस्तुओं को अधिक दाम पर बेचने या रेट लिस्ट न लगाने पर 5 दुकानदारों को चेतावनी और 2 को नोटिस जारी किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में करीब 274 किलोग्राम फल और सब्जी सीज की गई है। कहा कि कोविड काल में मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि हर दिन प्रशासन सब्जी और फलों के दाम की लिस्ट जारी करता है। अगर कोई दुकानदार तय किए गए दाम से अधिक पैसे लेता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। ताकि कार्रवाई की जा सके।