फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vegetable Market Jukhala, Garlic Crop, Bilaspur

Bilaspur News: जिले की दो मंडियों में अब तक पहुंची 24 टन लहसुन की फसल

Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vegetable Market Jukhala, Garlic Crop, Bilaspur
-गेहूं से ज्यादा अब लहसुन की खेती की ओर रुख कर रहे हैं जिले के किसान
विज्ञापन

-दक्षिण भारत की चेन्नई व कोयंबटूर की मंडियों में जाएगा लहसुन

संवाद न्यूज एजेंसी जुखाला (बिलासपुर)। फल और सब्जी विनियामत उप मंडी यार्ड जुखाला में उद्घाटन के करीब तीन साल बाद लहसुन की आवक शुरू हो गई है। इस सब्जी मंडी का उद्घाटन 2021 में हुआ था। तीन साल बीत जाने के बाद भी यहां से फल या सब्जी की खरीद-फरोख्त नहीं हो रही थी। हालांकि, इस सब्जी मंडी की सभी पांच दुकानें आढ़तियों ने किराये पर ले रखी हैं। अब बिलासपुर में किसान लहसुन की व्यावसायिक खेती कर रहे हैं। यहां से लहसुन दक्षिण भारत की चेन्नई व कोयंबटूर की मंडियों में जाएगा। जुखाला सब्जी मंडी में जय नगर, क्यारी, गुत्त राण, दयोथ, जुखाला और रानीकोटला आदि गांव से किसान लहसुन बेचने आ रहे हैं। यहां अभी तक लहसुन की करीब नौ टन की खरीद हो चुकी है। यहां पर लहसुन 13 से 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रहा है। वेद प्रकाश फ्रूट कंपनी लहसुन की खरीद कर रही है, जो इसे चेन्नई को भेजेगी। इसी तरह नम्होल सब्जी मंडी में विशाल फ्रूट कंपनी लहसुन खरीद कर रही है। यहां करीब 15 टन लहसुन की खरीद हो चुकी है और 13 से 15 हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से लहसुन खरीदा जा रहा है। बिलासपुर में तीन फल एवं सब्जी मंडी हैं। तीसरी सब्जी मंडी बिलासपुर में है। लहसुन की व्यावसायिक खेती जिले में व्यापक स्तर पर हो रही है। किसान अब इससे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। सचिव मार्केटिंग कमेटी बिलासपुर राघव सूद ने कहा कि जुखाला सब्जी मंडी में अभी तक करीब नौ टन और नम्होल फल एवं सब्जी मंडी में 15 टन लहसुन की किसानों से खरीद हो चुकी है, अभी लहसुन की आवक जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed