फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Veena and Champa became vice presidents of Shahtalai Mahila Morcha

Bilaspur News: वीना व चंपा बनीं शाहतलाई महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष

Sat, 02 Sep 2023 04:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
Veena and Champa became vice presidents of Shahtalai Mahila Morcha
-भाजपा ने 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए किया होमवर्क शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता भाजपा ने 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। इसके तहत संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मोर्चों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
इसी कड़ी में बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी घोषित की गई। मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन धीमान की टीम में वीना शर्मा और चंपा को उपाध्यक्ष, रीना को महामंत्री, बबीता को कोषाध्यक्ष तथा अंजू बाला, सपना बनयाल व मीना को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने हार पहनाकर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। जीतराम कटवाल ने कहा कि नारी में सहनशीलता, प्रेम, धैर्य और ममता जैसे सभी गुण मौजूद होते हैं। नारी के बगैर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। हिम्मत और सहनशीलता के मामले में भी नारी पुरुषों से कहीं आगे हैं। वह जिस भी कार्य को सिरे चढ़ाने की ठान लेती हैं, उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। वह अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटती हैं। परिवार के साथ ही समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को वह बखूबी निभाती है। भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्हें कई अधिकार भी दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में भारत ने पिछले नौ वर्ष में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। लोकसभा का अगला चुनाव वर्ष 2024 में प्रस्तावित है। मोदी की अगुवाई में जीत की हैट्रिक बनाते हुए भाजपा एक बार फिर से रिकॉर्ड बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक लगभग 5800 मतों से जीत झंडूता में मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में झंडूता से भाजपा को लगभग 21 हजार वोटों की लीड मिली थी। अगले चुनाव में यह बढ़त 25 हजार से ऊपर पहुंचाई जाएगी। इसमें निश्चित तौर पर नारी शक्ति की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed