फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vaishali, Pragati and Neha won the women's empowerment competition

नारी सशक्तीकरण प्रतियोगिता में वैशाली, प्रगति व नेहा ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vaishali, Pragati and Neha won the women's empowerment competition
बिलासपुर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स कैंप में विजयी प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे रोबर्स रेंजर्स कैंप में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। प्रतियोगिता में वैशाली, प्रगति, नेहा ने बाजी मारकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में चल रहे कैंप के चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो आईबी माहापात्रा, रोबर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. अवतार दीक्षित, डॉ. निशा वर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। पूर्व कमिश्नर स्काउट गाइड संतोष आर्य व प्रशिक्षक आरती ने कैंप फायर, टैंट बनाना, आपदा के समय पुल बनाना, पेड़ों पर मचान बनाना आदि सिखाया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटिका, नुक्कड़ नाटक, कहानी आदि प्रस्तुत किए। नारी सशक्तीकरण स्लोगन प्रतियोगिता में वैशाली शर्मा अव्वल रहीं। प्रगति शर्मा ने दूसरा व नेहा भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। वेस्ट मैटेरियल से इमारत बनाने की प्रतियोगिता में निशा बी व आकाश सागर ने प्रथम, पूजा सागर ने दूसरा व मंजू ने तीसरा स्थान पाया। पेपर वेट प्रतियोगिता में नीतू, गुड्डू राजा व मोनिका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। पुष्प गुलदस्ता प्रतियोगिता में सायबीन जहां प्रथम, अनुराग ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान पाया। कैंप फायर प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक में रानी लक्ष्मीबाई टोली प्रथम, देश भक्ति में स्वामी विवेकानंद व चंद्रशेखर टोली ने बाजी मारी। रैली में भी छात्र छात्राओं ने व गोष्ठी में शिक्षकों ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। इस मौके पर डा नीलिमा सिंह, डा अब्दुल लतीफ, डा हेमंत कुमार, डा नीत बिहारी लाल, डा शिवओम शर्मा, डा बंदना राठौर आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed