फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   uturn and footover bridge will be built on forelane in barri dadola

Bilaspur News: बैरी दड़ोला में फोरलेन पर बनेगा यूटर्न और फुटओवर ब्रिज

Sat, 27 May 2023 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
uturn and footover bridge will be built on forelane in barri dadola
अतिरिक्त उपायुक्त ने फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

-ग्रामीणों को भगेड़ की ओर जाने और फोरलेन पार करने में हो रही परेशानी
-उपायुक्त से लगाई थी समस्या को हल करने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के बैरी दड़ोला में फोरलेन पर यूटर्न और फुटओवर ब्रिज बनाया जाएंगा। इसके निर्देश शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने निरीक्षण के दौरान फोरलेन कंपनी के अधिकारियों को दिए। बैरी दड़ोला गांव के लोगों को यूटर्न और फुटओवर ब्रिज नहीं होने से भगेड़ की ओर जाने और फोरलेन पार करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस समस्या को हल करने की गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की मांग पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने बैरी दड़ोला में फोरलेन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना।

स्थानीय निवासी और अखंड समाज सेवा समिति बैहना जट्टा के अध्यक्ष संतोष धीमान के नेतृत्व में ग्रामीण अशोक जमवाल, विजेंद्र चंदेल, रणवीर जमवाल, पवन कुमार, मदन चंदेल, नरोत्तम धीमान, हेमराज, जगदीश कुमार, राकेश कुमार, कालिदास, अनिल कुमार आदि ने बताया कि जब भी बैरी दडोला से भगेड़ की ओर जाना होता है तो उन्हें वाहन करीब आधा किलोमीटर फोरलेन पर गलत दिशा में ले जाने पड़ते हैं। इसके बाद यू टर्न लेकर फोरलेन की दूसरी लेन पर जाना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों को फोरलेन को बीच से पार करना पड़ता है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त ने मौके पर मौजूद फोरलेन के अधिकारियों को यूटर्न और फुटओवर ब्रिज बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम झंडूता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed